झारखंड में ठंड से राहत, बढ़ा तापमान

0
44

झारखंड: झारखंड में तापमान का पारा धीरे-धीरे चढ़ रहा है। रांची सहित नौ जिलों का न्यूनतम तापमान 13.2 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया है। सिर्फ, पाकुड़ और कांके का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है।

पाकुड़ का न्यूनतम तापमान 9.3 और कांके का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 30.4 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

इसके बाद, अगले 2 दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई गई है। इसके बाद, फिर अगले 2 दिनों में इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

तीन फरवरी को उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्य भागों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि राज्य के शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध व कोहरा छा सकता है। बाद में, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

रांची के नजदीकी क्षेत्रों का पूर्वानुमान

वहीं, रांची के आसपास के क्षेत्रों में 29 जनवरी को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस, 30 जनवरी को अधिकतम 26 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस, 31 जनवरी को अधिकतम 27 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और एक फरवरी को अधिकतम 28 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here