सड़क के बीच में कुर्सी लगाकर रील बनाने वाले रांची के रिंकू भाई पुलिस की गिरफ्त में

0
333

रांची: सोशल मीडिया में राजधानी रांची के रील बनाने वालों की दीवानगी कम नहीं है। इसी बीच रिंकू भाई और शौकिया गुंडा नाम के एक युवक में शहर के व्यस्त रतन पी चौक के पास बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर एक स्टंट रील बनाया। हरकत को देखते हुए वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब पुलिस ने उन्हें खोजने लगी।

 

सड़क पर रेल बनाकर तोड़ा नियम

रिंकू भाई ने न सिर्फ ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है बल्कि अपनी और राहगीरों की जान की भी कोई परवाह नहीं की। उसे वीडियो में वह ट्रैफिक के बीच में कुर्सी पर बैठा नजर आए जिसमें सड़क पर चल रहे वाहनों को रुकना पड़ा और इसका दूध के कारण सार्वजनिक सुरक्षा के लिए काफी खतरा हो गया था।

 

डीएसपी के नजर में आया शौकिया गुंडा

कोतवाली डीएसपी की निगरानी में हिंद पीढ़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिंकू भाई को गिरफ्तार किया और उसे हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की।

गिरफ्तारी के ठीक बाद रिंकू ने झारखंड पुलिस और रांची पुलिस के जयकारे लगाए और भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने का सुनिश्चित किया। और साथ ही रिंकू भाई ने माफी मांगते हुए यह भी कहा कि उनका इरादा किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था और अपने माफी को व्यक्त करने के लिए उन्होंने अंत में वीडियो के माध्यम से एक संदेश भी दिया कि ‘कायदे में रहोगे तो, फायदे में रहोगे’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here