क्राइम नेटवर्क पर रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
129

रांची: रांची में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए एक संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़े कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।

पुलिस को देख भागने लगे अपराधी

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर चिन्हित ठिकानों पर सुनियोजित तरीके से छापेमारी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने मौके से भागने की कोशिश की। लेकिन, कड़ी घेराबंदी के चलते वे सफल नहीं हो सके और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। रांची पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here