ऑपरेशन मुस्कान पर रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

0
138

रांची: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रांची पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के विभिन्न इलाकों से गुम हुए 93 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तकनीकी विश्लेषण और लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने इन मोबाइलों को खोज निकाला।

बरामद मोबाइल फोन आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को नवीन पुलिस केंद्र, राँची में आयोजित विशेष मोबाइल वितरण समारोह के दौरान, उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित कई वरीय और अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आम नागरिकों की सुविधा और भरोसे को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। मोबाइल वापस पाकर नागरिकों ने रांची पुलिस के प्रयासों की सराहना की और इसे सराहनीय कदम बताया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here