धुर्वा के लापता बच्चों की तलाश में रांची में उबाल

0
58

रांची: धुर्वा क्षेत्र से 2 जनवरी से लापता मासूम भाई-बहन अंश एवं अंशिका की अब तक बरामदगी नहीं होने से शहर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इस मामले को लेकर कथित रूप से विफल कानून-व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उग्र आंदोलन किया। भाजपा राँची महानगर एवं ग्रामीण पूर्वी-पश्चिमी जिला इकाइयों के संयुक्त आह्वान पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इतने संवेदनशील मामले में राँची पुलिस की कार्यप्रणाली बेहद लापरवाह रही है और कई दिन बीतने के बावजूद कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है, जिससे आम लोगों में भय और असंतोष बढ़ रहा है।

भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और बच्चों को शीघ्र सुरक्षित बरामद करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here