रांची नगर निगम की मुफ्त अंतिम यात्रा वाहन की सेवा शुरू

0
163

राँची: राँची नगर निगम ने शहरवासियों के लिए संवेदनशील पहल करते हुए आज से दो अंतिम यात्रा वाहनों की सेवा शुरू की। यह कदम नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के निर्देश पर उठाया गया। निगम परिसर से प्रशासक सुशांत गौरव और सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।

प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि मंत्री जी के मार्गदर्शन में निगम केवल सामान्य सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन की सबसे कठिन घड़ी में भी नागरिकों के साथ खड़ा है। यह नई सुविधा शोकाकुल परिवारों को गरिमामयी और सुविधाजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था उपलब्ध कराएगी।

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने राज्य सरकार और निगम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सेवा से ज़रूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी और निगम के अन्य अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here