रांची नगर निगम ने पकड़ी विकास की तेज़ रफ्तार

0
47

राँची: राँची नगर निगम पिछड़े इलाकों के विकास को तेज़ी देने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में प्रशासक सुशांत गौरव ने आज तुपुदाना और एदलहातु क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान, उन्होंने वार्ड 53 में कम्युनिटी हॉल, ओपन जिम, ग्रीन ज़ोन और निगम की नई दुकानों के निर्माण सहित C&D वेस्ट प्लांट के प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही बाउंड्री वॉल, लैंडस्केपिंग और अतिक्रमण हटाने पर ज़ोर दिया। वार्ड 51 में निफ्ट कॉलेज के पास पूर्व अतिक्रमण स्थल पर निगम की दुकानें बनाने, पाथवे और लेबर चौक का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।

तुपुदाना स्थित चांदनी चौक MRF सेंटर में निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने, बाउंड्री वॉल और ग्रीन शीट लगाने तथा कचरा वाहनों के आवागमन के लिए रास्ता समतल करने के निर्देश दिए गए। एदलहातु की 4 एकड़ 80 डिसमिल भूमि के लिए समग्र विकास योजना बनाने, बाउंड्री वॉल तैयार करने और मुख्य सड़क पर दुकानें व अंदर वेंडिंग जोन विकसित करने का निर्देश भी दिया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशासक के साथ रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू, नगर प्रबंधक, अभियान प्रबंधक, अभियंता और वार्ड सुपरवाइजर उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here