रांची नगर निगम उठा रही है सख्त कदम

0
173

राँची: राँची नगर निगम द्वारा अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर निगम की बाजार शाखा की टीम ने मेजर कोठी, इटकी रोड से लेकर आईटीआई बस स्टैंड तक और अन्य स्थानों पर जांच की।

 

जांच के दौरान टीम ने 07 बड़े अवैध होर्डिंग्स और 01 छोटे होर्डिंग को काटकर हटा दिया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here