बड़ा तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण पर सख्त हुआ रांची नगर निगम

0
123

राँची: राँची नगर निगम द्वारा शहर के जलाशयों की स्वच्छता, सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) के संरक्षण तथा उसके आसपास के क्षेत्र को अतिक्रमण-मुक्त करने को लेकर प्रशासक के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने स्थल निरीक्षण किया।

अपर प्रशासक श्री संजय कुमार के नेतृत्व में किए गए निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में मौजूद अवैध संरचनाओं, दुकानों एवं भवनों की गहन जांच के निर्देश दिए गए। साथ ही अतिक्रमण हटाने को लेकर निरंतर अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान, सभी भवनों व प्रतिष्ठानों के भवन प्लान, होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस की सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त संबंधित अंचल की टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बड़ा तालाब के चारों ओर लगभग 53 एकड़ क्षेत्र में फैली भूमि की मापी कराए जाने तथा अनधिकृत निर्माणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया।

प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर राँची नगर निगम द्वारा विधिसम्मत एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उप प्रशासक श्री रविंद्र कुमार, उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू सहित निग।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here