रांची को मिला नया सीटी एसपी, ट्रैफिक सुविधा में बदलाव

0
177

रांची: पारस राणा बने रांची के सिटी एसपी, राकेश सिंह को यातायात की जिम्मेदारी!! भा.पु.से. (2021 बैच) के अधिकारी श्री पारस राणा, जो अब तक चाईबासा में अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान के पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, नगर, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही श्री राणा को अपने कार्यों के अतिरिक्त समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-10, होटवार, रांची का प्रभार भी दिया गया है।

इसी क्रम में भा.पु.से. (2021 बैच) के ही अधिकारी श्री राकेश सिंह, जो अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान, पलामू के पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, यातायात, रांची बनाया गया है। श्री सिंह को अपने कार्यों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संचार एवं तकनीकी सेवाएँ, रांची का भी दायित्व सौंपा गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here