रांची उपयुक्त ने दुर्गा पूजा के पंडालों की तैयारी का किया निरीक्षण

0
150

राँची: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने आज राजधानी राँची के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ अपर जिला दंडाधिकारी राँची श्री राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री अजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री उत्कर्ष कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुधेश कुमार, सहायक प्रशासक राँची नगर निगम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पाण्डेय, कार्यपालक अभियंता विद्युत सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 

निरीक्षण के क्रम में रातु रोड, गौशाला रोड, बकरी बाजार, झंडा चौक डोरंडा, काली बाड़ी और जिला स्कूल जैसे प्रमुख पंडालों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों को साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन होना चाहिए। साथ ही फायर सेफ्टी उपकरण, आपात निकासी मार्ग और आवश्यक सुरक्षा इंतज़ाम हर हाल में सुनिश्चित किए जाएँ, ताकि श्रद्ध

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here