रांची के चौपाटी रेस्टोरेंट कांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल

0
137

राँची: राँची के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित आईटीबीपी कैंप के पास रविवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ चौपाटी रेस्टोरेंट हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह से हुई, जिसमें उसे गोली लगी है। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि शनिवार की देर रात अभिषेक सिंह ने चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राँची एसएसपी राकेश रंजन ने एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम लगातार छापेमारी कर रही थी और सूचना के आधार पर जब पुलिस सुकुरहुटू पहुँची तो अभिषेक ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। वहीं, पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here