झारखंड: झारखंड में बारिश का कहर जारी है और इसी बीच मौसम विभाग ने 5 और 6 अक्टूबर को भी राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इन जिलों को यलो और ऑरेज अलर्ट
मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची और लोहरदगा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में है बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 5 अक्टूबर को गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 6 अक्टूबर को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका और पाकुड़ में भारी बारिश हो सकती है।
सामान्य से 34.3 मिमी अधिक बारिश
बताते चलें कि एक से तीन अक्टूबर तक झारखंड में सामान्य 11.7 मिमी की तुलना में 46 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में जामताड़ा के करमाटांड में सबसे ज्यादा बारिश 73.2 मिमी वर्षा हुई।