राहुल गांधी का बड़ा बयान: ओडिशा सरकार को अडानी चला रहे हैं और अडानी मोदी को

0
172

ओडिशा: ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित संविधान बचाओ समावेश सभा में लोकसभा मे विपक्ष के कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 11 जुलाई को एक बयान दिया जिससे भाजपा और राज्य सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहां की ओडिशा में हर दिन महिलाओं के साथ अत्याचार ही होता जा रहा और राज्य में 40000 से अधिक महिलाएं लापता हो चुकी हैं जिसका सरकार अभी तक पता भी नहीं लगा पाई। मौके के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हर दिन 15 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है सरकार में 24 घंटे जनता का खून चूस जा रहा है पर यह सरकार गरीबों के भविष्य के खिलाफ साजिश कर रही है।

 

अडानी के हाथ में है ओडिशा की सरकार

राहुल गांधी ने अपने बयान से यह आरोप लगाया है कि ओडिशा की सरकार अब जनता नहीं बल्कि अडानी चला रहे हैं। उन्होंने साफ कहां है कि यह सरकार अडानी जैसे 5-6 अरबपतियों के इशारे पर चल रही है जिसमें ओडिशा सरकार को चलाते है अडानी और मोदी को अडानी चला रहे है। साथ ही उन्होंने पूर्व घटना के बारे में लोगों के उदाहरण के तौर पर यह बताया कि वह यह देख सकते हैं कि अडानी परिवार के लिए रथ को रोक दिया गया था जो दर्शाता है कि किस तरह जनता की आस्था को भी ताक पर रख दिया गया है।

 

इस कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की रणनीति और राहुल गांधी की आक्रामक शैली को दर्शाता है जिसमें वह भाजपा और उसके सहयोगियों पर सीधा हमला करते हुए दिख रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here