रांची के हॉस्टल में देह व्यापार का हुआ खुलासा

0
228

रांची: रांची के लालपुर स्थित एक हॉस्टल में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान 10 युवतियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। सभी को फिलहाल लालपुर थाना लाया गया है, जहाँ उनसे पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार पकड़ी गई सभी युवतियां बाहर की रहने वाली हैं। प्राथमिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि लोग इनसे संपर्क व्हाट्सएप के जरिए करते थे। पुलिस ने मौके से कुछ मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किए हैं।

लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल युवतियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here