प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मई को पलामू आगमन

0
617

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मई को पलामू में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री की चुनावी जनसभा को लेकर पलामू जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है. जानकारी के मुताबिक पार्टी ने चुनावी जनसभा के लिए प्रस्तावित स्थल पलामू का चियांकि हवाई अड्डा को निर्धारित किया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े अधिकारी सोमवार या मंगलवार को पलामू में पहुंच जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के पलामू मीडिया प्रभारी शिवकुमार मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री का दौरा चार मई को निर्धारित किया गया है। पीएम चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी जोर पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here