राष्ट्रपति ने दिल्ली में दिया भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

0
33

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नई दिल्ली स्थित संसद भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष, उनके त्याग और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को देश सदैव नमन करता रहेगा। वर्ष 2021 से बिरसा मुंडा जयंती को पूरे भारत में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिससे आदिवासी संस्कृति, परंपरा और वीर शहीदों के संघर्ष की पहचान को नई दिशा मिली है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here