झारखंड: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो ने आज अपने कार्यालय कक्ष में 22 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) स्थापना दिवस समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
22 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा परिसर में शहीद पुलिसकर्मियों व सैनिकों, वीरता पदक प्राप्त जवानों, झारखंड के खिलाड़ियों तथा राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी पूर्व अध्यक्षों एवं पूर्व विधायकों को भी सम्मान दिया जाएगा।
सांय 6 बजे से होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में पार्श्व गायक रूप कुमार राठौर, हास्य कवि डॉ. दिनेश बावरा और हास्य कलाकार रविन्द्र जॉनी विशेष आकर्षण होंगे। स्थानीय कलाकार प्रमान्द नन्दा, मृणालनी अखोरी, टॉम मुर्मू और सुमी श्रेया लोकगीत व लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगे।
अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो ने आगंतुकों के आवागमन, आवास और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक व राँची जिला प्रशासन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

































