बिग बॉस 19 में फैमिली वीक चल रहा है, जहां एक-एक कर सभी कंटेस्टेंट्स के परिवारजन शो में एंट्री ले रहे हैं। अब हाल ही में, मोरे के बड़े भाई प्रयाग मोरे और उनके भांजे की एंट्री से घर का माहौल खुशगवार हो गया। वहीं दूसरी ओर घर में बहस, रोस्टिंग और मस्ती का भी तड़का देखने को मिला।
स्टोर रूम से प्रयाग मोरे की एंट्री
एपिसोड की शुरुआत में दिखाई देता है कि स्टोर रूम में बंद हैं, और इसी दौरान उनके भाई प्रयाग मोरे घर में प्रवेश करते हैं। वे सभी कंटेस्टेंट्स से मिलते हैं और मज़ाकिया अंदाज़ में बताते हैं कि उनके बीच सिर्फ डेढ़ साल का अंतर है। घरवाले उनके स्वभाव और मज़ेदार व्यक्तित्व को देख खूब खुश होते हैं। इसी बीच शहबाज और मालती के बीच काम को लेकर बहस छिड़ जाती है, जिससे गार्डेन एरिया का माहौल थोड़ी देर के लिए गरम हो जाता है।
प्रयाग ने तान्या को किया मज़ेदार रोस्ट
प्रयाग मोरे तान्या का मज़ाक उड़ाते हुए पूछते हैं कि क्या वे सचमुच 800 साड़ियां लेकर आई हैं। तान्या यह बात स्वीकारते हुए कहती हैं कि उनके घर में एक पूरा फ्लोर सिर्फ साड़ियों और कपड़ों के लिए है। घरवाले यह देखकर हंस पड़ते हैं कि तान्या को रोस्ट हो रहा है, और उन्हें इसका अंदाज़ा ही नहीं।
अरमान मलिक की एंट्री और चेतावनी
अमल मलिक के भाई अरमान मलिक भी घर में आते हैं और अमल को सलाह देते हैं कि वे तान्या के ‘चक्कर’ में ज़्यादा न पड़ें। उन्होंने कहा कि तान्या ने राजू और काजू की कहानी सुनाकर अमल को गलत दिखाने की कोशिश की थी, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया। आरामदायक माहौल में अरमान, अमल, फरहाना और शहबाज बैठकर मस्ती भरी बातें करते हैं।




























