रांची के लालपुर के बारे में पुलिस की रेड

0
113

रांची: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक बार में रविवार रात पुलिस की अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया। बार में मौजूद लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कुछ कुख्यात अपराधी बार में एकत्र होकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर राँची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन एवं कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की निगरानी में कई थानों की पुलिस टीमों ने बार पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान बार के हर कोने—वीआईपी केबिन, काउंटर और पार्किंग एरिया—की सघन तलाशी ली गई। मौजूद सभी लोगों के पहचान पत्रों की जांच कर पुलिस रिकॉर्ड से मिलान किया गया। लालपुर, सदर, कोतवाली और लोअर बाजार थाना की टीमें मौके पर तैनात रहीं।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर के बार और क्लबों में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी आपराधिक साजिश की पुष्टि होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here