दिल्ली में PM ने किया एयरपोर्ट पर UAE के राष्ट्रपति का स्वागत

0
39

दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज सोमवार को नयी दिल्ली पहुंचे। अहम बात यह रही कि पीएम मोदी ने खुद हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर उनकी आगवानी की फोटो साझा किये। उन्होंने लिखा, अपने भाई यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट गया।

उनकी यह यात्रा दिखाती है कि वह भारत-यूएई की मजबूत दोस्ती को कितनी अहमियत देते हैं। हमारी बातचीत का इंतजार है।

राजनीतिक गलियारों में मध्य पूर्व में जारी भारी उथल-पुथल के बीच UAE)के राष्ट्रपति का संक्षिप्त(दो घंटा) दौरा काफी अहम करार दिया जा रहा है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक और शाम 6 बजे दिल्ली से रवाना हो जायेंगे।

इस दो घंटे की बैठक में दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बात होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर भी गंभीर चर्चा होगी।

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी क राष्ट्रपति बनने के बाद शेख नाहयान का यह तीसरा भारत दौरा है। 10 सालों में वे पांच बार भारत की यात्रा तक चुके हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here