पवन सिंह ने लगाए जा रहे आरोप पर तोड़ी अपनी चुप्पी

0
157

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते रविवार को ज्योति सिंह अचानक पवन सिंह के लखनऊ स्थित घर पहुंचीं, जहां उन्होंने घर के बाहर फूट-फूटकर रोते हुए अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए। अब इस पूरे मामले में पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी है और ज्योति सिंह से कई सवाल पूछे हैं।

पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है। क्या मैं आप सबकी जनभावनाओं को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनकी बदौलत मैं आज इस मुकाम पर हु।

ज्योति सिंह से किया सीधा सवाल

पोस्ट में पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से कुछ सीधे और तीखे सवाल भी किए -क्या यह सच नहीं है कि जब आप कल सुबह मेरी सोसाइटी में आईं, तो मैंने आपको सम्मानपूर्वक अपने घर बुलाया और हम दोनों के बीच करीब 1.30 घंटे बातचीत हुई जिसमें आप बार-बार यही बात कह रही थीं कि मुझे किसी भी तरह चुनाव लड़वाइए, जबकि यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। समाज में यह भ्रम फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलवाई। जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस पहले से वहां मौजूद थी, ताकि किसी भी संभावित घटना को रोका जा सके। आपके साथ आए लोगों या किसी और के द्वारा कोई अनहोनी न हो, इसलिए यह कदम उठाया गया था।

ज्योति सिंह ने घर में न घुसने दिए जाने का लगाया आरोप

रविवार को ज्योति सिंह पवन सिंह के घर पहुंचीं और उन्होंने दावा किया कि उन्हें घर के अंदर नहीं जाने दिया गया और उनके लिए पुलिस बुला ली गई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह रोते हुए नजर आईं और पवन सिंह पर कई निजी और गंभीर आरोप लगाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here