राँची: राँची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस की कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जबकि कई फ्लाइट्स में भारी देरी हुई। ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते हुए इन बदलावों से सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
कई लोगों की छुट्टियाँ, शादियाँ, परीक्षाएँ और पारिवारिक आपात स्थितियों के कार्यक्रम प्रभावित हो गए। स्थिति बिगड़ने पर इंडिगो काउंटर के बाहर यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया और एयरलाइन प्रबंधन से जवाबदेही की मांग की।



























