पप्पू यादव को भेजा गया दो दिन के न्यायिक हिरासत में, PMCH में इलाज

0
38

बिहार: पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार को पटना की विशेष कोर्ट ने दो दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया है। हालांकि, उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में रखा जाएगा। अब उनकी जमानत याचिका पर 9 फरवरी यानी कि सोमवार को सुनवाई होगी। पुलिस ने शुक्रवार की देर पप्पू यादव को उनके आवास से गिरफ्तार किया था।

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद, तबियत बिगड़ने पर पहले उन्हें इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में भर्ती कराया गया। इसके बाद, PMCH में भर्ती कराया गया। जहां उनके स्वास्थ्य की जांच हुई। फिर पुलिस ने उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया।

PMCH में होगा पप्पू यादव का इलाज

जहां पप्पू यादव की ओर से पेश वकील ने कोर्ट में उनके स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए बेल की मांग की। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद न्यायिक हिरासत में PMCH भेजने का आदेश दिया। साथ ही पप्पू यादव को उच्च सुरक्षा निगरानी में रखने का भी आदेश दिया।

समर्थकों ने किया गिरफ्तारी का विरोध

जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव को गिरफ्तार करने गई पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पप्पू यादव के समर्थकों ने गिरफ्तारी के दौरान, पुलिस की कार्रवाई का विरोध और रास्ता रोकने की भी कोशिश की। मौके पर कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा, जिसके बाद, पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया।

आखिर क्या है मामला

साल 1995 में पटना के गर्दनीबाग में संपत्ति से जुड़े एक विवाद में पप्पू यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसी केस की सुनवाई एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में चल रही थी। बार-बार समन भेजने के बावजूद पप्पू यादव के कोर्ट में पेश नहीं होने कारण अदालत ने वारंट जारी किया था, जिसके बाद, पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here