पहली सोमवारी पर बाबा नगरी में 3 लाख श्रद्धालुओं का भीड़

0
151

देवघर: 2025 की सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई से हुई और आज 14 जुलाई को इस पावन महीने का पहला सोमवार है। इस शुभ अवसर पर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में देशभर से सारे श्रद्धालुओं और कांवरियों का जन सैलाब दिखाई देता है। अब बाबा पर जलार्पण की महा श्रृंखला में तीन लाख से अधिक श्रद्धालु पहली सोमवारी के दिन शामिल होते हुए दिखे। मंदिर की ओर बढ़ती श्रद्धा की यह बढ़ इतनी बड़ी हो चुकी है कि कांवरियों की कतार मंदिर परिसर से निकलकर करीब 6 किलोमीटर दूर तक नंदन पहाड़ तक पहुंच गई है।

सोमवार को सुबह 4:00 मंदिर के प्रधान पुरोहित द्वारा सरकारी पूजा संपन्न हुई और इसी के साथ बाकी के श्रद्धालुओं के लिए बाबा पर जलार्पण की विधिवत शुरुआत की गई। मंदिर प्रशासन ने जलपान की व्यवस्था को सुचारू और सुव्यवस्थित रखने के लिए अर्घ सिस्टम अपनाया हुआ है जिससे आंतरिक और बाहर दोनों अर्घ से श्रद्धालु बाबा को जल चढ़ाएंगे और जल अर्पण शुरू होते ही कांवरिया में तेजी से उथल-पुथल मचाने के कारण किसी भी तरह की परेशानी ना आनी चाहिए। बोल बम के नारे और श्रद्धा से भर श्रद्धालुओं के बीच बाबा नगरी की फिजा पूरी तरह भक्ति रंग में रंगीन दिख रही है।

 

सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण इंतजाम

श्रावणी मेले और उसी के साथ सोमवारी के मौके पर सुरक्षा के लिए काफी पूर्ण इंतजाम कर दिए गए हैं। देवघर के उपायुक्त नमन प्रयास लकड़ा ने जानकारी दिया कि मंदिर परिसर कांवरिया पथ और प्रमुख स्थलों पर दंडाधिकारियों पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरा का प्रबंध कर दिया गया है जिसे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।

सुविधा की बात को ध्यान में देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए पानी, प्राथमिक चिकित्सा, मोबाइल टॉयलेट, रेस्टिंग सेट और विशेष सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना आ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here