25 अगस्त को झारखंड के चार जिलों में आंधी व तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

0
237

झारखंड: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में झारखंड के चार जिलों में सोमवार यानी 25 अगस्त को भारी बारिश का इलाज जारी करते हुए खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूमि जिलों में 70 से 110 मिली मीटर तक वर्षा होने की आशंका जाता है। मौसम विभाग में येलो येलो जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को संदेश दिया है।

24 घंटे में सामान्य से 246% अधिक वर्षा हुई

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा जिनमें से सामान्यत 6.2 मिली मीटर वर्षा होती है जो इस बार 21.5 मिली मीटर बारिश दश की गई जिनमें से करीब 246% अधिक वर्षा हुई है और पश्चिम सिंहभूम के आनंदपुर में सबसे ज्यादा 85 मिनी और जगन्नाथपुर में 67 मिली मीटर वर्षा दर्ज किया गया।

 

कहां हुई कितनी बारिश?

आनंदपुर में 85 मिलीमीटर, जगन्नाथपुर में 67 मिलीमीटर, कुरदेग में 64.6 मिलीमीटर, बुढ़मू में 57.8 मिलीमीटर, वही सिमडेगा में 47.2 मिलीमीटर के साथ रामगढ़ में 46.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

इस वर्ष झारखंड में अब तक 991.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जिसमें सामान्य में 745.5 मिलीमीटर से 33% अधिक हुई है और कई जिलों में वर्षा का आंकड़ा हजार पर कर गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here