झारखंड के जिलों में अब इंटेलिजेंस यूनिट, रखी जाएगी अपराधियों पर पैनी नजर

0
277

झारखंड: झारखंड के जिलों में अपराध और गैंग संचालन पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार अब एक काफी महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है जिसमें राज्य की जेल में जेल इंटेलिजेंस यूनिट का पहला किया जाएगा जो जेल के अंदर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर गुप्त निगरानी रखेगी। यह इंटेलिजेंस यूनिट सीधे ATS के एसपी को रिपोर्ट करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस यूनिट के गठन का प्रस्ताव झारखंड के मुख्य सचिव और गृह सचिव को भेजा है।

राज्य की जेल में जैमर लगाने और उन्हें अपग्रेड करने का मामला कई वर्षों से लटका हुआ है जिसके कारण जेल में जानवर लगे भी हैं तो वह केवल 2G नेटवर्क तक सीमित है और 5G तकनीक के दौर में यह जैमर काफी आप प्रभावित है जिसे बदलने का खास समय आ चुका है।

जेल में अपराध का संचालन एक काफी चिंताजनक बात

झारखंड राज्य में कई बड़ी आपराधिक घटना होती है जिसके जांच में अक्सर या सामने आता है कि उसका संचालन जेल के भीतर से किया गया है और यह इंटेलिजेंस यूनिट इसी मामलों पर नियंत्रण रखने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी जो काफी अहम भूमिका निभाएगी अपराधियों को पकड़ने में।

राज्य में 7 केंद्रीय कारा 21 मंडल कारा, 6 उपकार और एक ओपन जेल है जिसमें सुरक्षा के लिए कमजोर पहलू को देखते हुए सरकार गंभीरता से यह कदम उठा रही है और उसी के साथ जानकारी के अनुसार इनमें से 14 जेल में आज तक चैनल भी नहीं लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here