T20 WC 2026 में नीदरलैंड ने नामीबिया को हराया

0
82

खेल: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच में नीदरलैंड ने नामीबिया को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने नीदरलैंड को 157 रन का टारगेट दिया। जिसे, नीदरलैंड की टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टडियम में हुए इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 20 ओवर में 8 विकेट 156 रन बनाए।

नीदरलैंड की ओर से बास डी लीडे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंद पर 72 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 छक्के और 5 चौके लगाए। जबकि, कॉलिन एकरमैन ने 32, माइकल लेविट ने 28 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स नाबाद 18 रन बनाए।

नामीबिया की ओर से निकोल लोफ्टी-ईटन ने 42, जॉन फ्राइलिनक ने 30 और जेजे स्मिट ने 15 बॉल पर 22 रन बनाए। इसके अलावा, कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। नीदरलैंड के लिए लोगान वैन बीक और बास डी लीडे ने 2-2 विकेट लिए। आर्यन दत्त और फ्रेड क्लासन ने 1-1 विकेट झटके. विलेम मायबर्ग और रूबेन ट्रम्पेलमैन रन आउट हुए।

नीदरलैंड की प्लेइंग-11: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), माइकल लेविट, मैक्स ओडाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, जैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मरवे, आर्यन दत्त, टिम वान डर गुगटन और फ्रेड क्लासन।

नामीबिया प्लेइंग-11: जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जॉन फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो, डायलन लीचर और विलेम मायबर्ग।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here