रांची: JSSCCGL 2023 परीक्षा परिणाम में रांची की सिंहमोड़ निवासी नेहा शर्मा का चयन ASO (UR) के पद पर हुआ है। नेहा शर्मा के पिता श्री भवन शर्मा निवासी हटिया, रांची पूर्व फोरमैन है और उनके पति श्री विकाश कुमार वन विभाग में कार्यरत है।
उन्होंने घर पर ही रह कर सचिवालय की तैयारी की है और पहले ही प्रयास में मनचाही सफलता हासिल की।
अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता पिता, सास, ससुर, पति और परिवार के सदस्यों को दिया जिन्होंने उसे कुछ अच्छा हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उनकी इस सफलता के लिए उन्हें हार्दिक बधाई ओर शुभकामनाएं।
































