पहाड़ी मंदिर में सोमवारी की महाआरती पर पहुंची सांसद महुआ माजी

0
440

रांची: रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में सावन महीने के पहली सोमवारी के अवसर पर संध्या के समय महा आरती का आयोजन किया गया। आरती का आयोजन अगुवाई सावन सोमवारी संध्या महा आरती पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार के आयोजक नंदकिशोर सिंह चंदेल द्वारा हुई।

 

सोमवारी की शुरुआत में मंदिर समिति के सभी सदस्यों पूजा प्रभारी और श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र दान कर सम्मानित किया गया और इसी के उपरांत शाम 5:00 बजे भगवान भोलेनाथ पर माता पार्वती सहित समस्त देवी देवताओं की महा आरती पूरे विधि विधान के साथ की गई।

 

बच्चों का प्रदर्शन

आयोजित किए गए महा आरती के अवसर पर कैजुअल क्रिएटिविटी के बच्चों द्वारा भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के स्वरूप में मनमोहक झांकी की प्रस्तुति की गई, जो काफी आकर्षित रहा।

 

सांसद महुआ मांझी हुई उपस्थित

सोमवारी के पहले सोमवार के पावन अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी भी मुख्य अतिथि के रूप में पहाड़ी मंदिर के महा आरती में उपस्थिति रही और संध्या आरती में भाग लेते हुए देशवासियों से के सुख समृद्धि और शांत के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना किया।

साथ ही इस आयोजित कार्यक्रम के दौरान, नंदकिशोर सिंह चंदेल सहित शंकर दुबे, धीरज यादव, अमूल्य सिंह पिंटू, संध्या देवी, गीत देवी, कविता वर्मा, पूजा सिंह, बंटी सिंह, रश्मि मिश्रा, अमित सिंह चंदेल, कंचन कुमार, करण ,हर्ष यादव, ऋषभ, राकेश सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here