‘बिग बॉस 19’ हर गुजरते दिन के साथ और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग और धमाकेदार होता जा रहा है। इस बार भी ‘वीकेंड का वार’ में मस्ती, ट्विस्ट और ड्रामा भरपूर देखने को मिला। बीते एपिसोड में जहां एक तरफ शो में हुए एलिमिनेशन को लेकर सस्पेंस बना रहा, वहीं दूसरी ओर घर में एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री ने सभी को चौंका दिया।
दीपक चाहर की बहन बनीं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट
रविवार के एपिसोड में टीम इंडिया के क्रिकेटर दीपक चाहर बतौर गेस्ट शो में पहुंचे। उन्होंने होस्ट सलमान खान के साथ क्रिकेट खेलकर माहौल को खुशनुमा बना दिया लेकिन असली सरप्राइज तब मिला जब दीपक की बहन मालती चाहर ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में धमाकेदार एंट्री ली।
मालती ने स्टेज पर शानदार डांस परफॉर्मेंस के साथ घर में कदम रखा और घरवालों के बीच हलचल मचा दी। बिग बॉस OTT में नजर आ चुकीं मालती की एंट्री से शो का एंटरटेनमेंट लेवल और ऊपर चला गया है।





























