रांची में बड़ा हादसा, 30 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल, ड्राइवर फरार

0
318

राजधानी रांची में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलट गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बस में 30 बच्चे थे। मंदार के संत मारिया स्कूल से करीब 100 मीटर दूर एक मोड़ पर बस पलट गई। इस हादसे में 15 बच्चे घायल हो गए हैं।जिसमे एक बच्चे की सिर में चोट लगी है। मंदार पुलिस स्टेशन के प्रभारी ने बताया कि इस हादसे में लगभग 15 बच्चे घायल हुए हैं। उन्हें मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस पलटने के बाद एक बच्चे के सिर में चोट भी लग गई है। उसका सीटी स्कैन किया जा रहा है।अन्य बच्चों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

वहीं एक बच्चे के माता-पिता ने आरोप लगाया कि बस तेज रफ्तार में थी और हादसे के समय ड्राइवर फोन पर किसी से बात कर रहा था। उन्होंने आगे बताया कि आज बस अपने टाइम से 45 मिनट लेट थी। इस वजह से ड्राइवर काफी तेज स्पीड में बस चला रहा था। जब बस पलटी तब वह फोन पर बात कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि छात्र के माता-पिता के आरोपों की पुष्टि करने के अलावा दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय बस में 30 बच्चे थे। बस पलटने से 15 बच्चे घायल हो गए हैं। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here