खिजरी विधायक ने रखा जगन्नाथपुर मंदिर जिर्णोद्धार की आधारशिला

0
118

रांची: खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने प्रसिद्ध जगरनाथपुर मंदिर का जिर्णोद्धार कार्य का आधारशिला रखा और पर्यटन विभाग झारखण्ड सरकार से स्वीकृत राज्य के सुप्रसिद्ध पौराणिक जगरनाथपुर मंदिर जिर्णोद्धार कार्य का आधारशिला खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने विधिवत विधि विधान से मंदिर के पुरोहित के द्वारा कराया गया। मौके पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा है कि हमारी हेमन्त सोरेन की गठबंधन सरकार सभी जाति एवं धर्म पर कार्य कर रही है। हमारे इस पौराणिक जगरनाथपुर मंदिर जिर्णोद्धार का कार्य होने से देश- विदेश से आने वाले पर्यटक एवं पुजारियों को सुविधाएं उपलब्ध होगी।

मौके पर लाल निरंजननाथ शाहदेव, रंजन यादव, कर्मदेव सिंह, परमेश्वर सिंह, अरुण कुमार, जगदीश साहू, पंकज कुमार, ऐनुल हक, पिन्कु, राजकिशोर प्रसाद, शत्रुघ्न तिवारी, कार्यपालक अभियंता सागर प्रताप, सहायता अभियंता सिध्दार्थ आर्या, कनिय अभियंता समीर टोप्पो, राहुल मिश्रा, रोशन कुजूर, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक, पंचू तिर्की एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here