‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली की कार्डियक अरेस्ट से मौत

0
208

शेफाली जरीवाला: बॉलीवुड की लोकप्रिय आइटम song ‘कांटा लगा’ से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका निधन कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकने) की वजह से हुआ। यह खबर सामने आते ही उनके फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

शेफाली की पहचान न सिर्फ उनके डांस मूव्स से थी, बल्कि उन्होंने बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने अभिनय और स्टाइल से एक अलग पहचान बनाई थी।

 

शेफाली की मौत से एक बार फिर यंग सेलेब्रिटीज़ में बढ़ती हार्ट प्रॉब्लम्स को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया परिजनों द्वारा तय की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here