झारखंड का मौसम बदलने वाला है, आने वाले दिनों में हो सकती है बारिश, यहां देखे मौसम का हाल

0
337

झारखंड का मौसम बदलने वाला है। आने वाले दिनों में बारिश होगी। वज्रपात और आंधी की आशंका भी है। इस बीच 5 मई तक विभिन्‍न जिलों में लू भी चलेगी। कल कई जिलों में भयंकर लू चलेगी। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 2 मई, 2024 को दी।

तापमान में गिरावट होगी

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। केंद्र के अनुसार 3 और 4 मई को आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

5 व 6 मई को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 5 और 6 मई को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में पड़ने की संभावना है।
इसी तरह 7 और 8 मई को राज्‍य के कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है।

यहां चलेगी भयंकर लू

केंद्र के अनुसार 3 मई को सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पाकुड़, और गोड्डा जिले में कहीं-कहीं भयंकर लू चलने की आशंका है। इसे लेकर लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here