झारखंड: झारखंड वासियों को ठंड से जल्द ही राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है। वहीं, 24 घंटे तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होगा।
हालांकि, अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। फिलहाल अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। शुक्रवार को चाईबासा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि खूंटी में सबसे कम न्यूनतंम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, कांके का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा।
जाने आस-पास के क्षेत्रों का पूर्वानुमान
रांची के आसपास के क्षेत्रों की बात करें तो यहां 17 जनवरी को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस, 18 जनवरी को अधिकतम 25 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस, 19 जनवरी को अधिकतम 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और 20 जनवरी को अधिकतम 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
































