झारखंड पुलिस ने शहीदों को दिया श्रद्धांजलि

0
156

झारखंड: झारखंड सशस्त्र पुलिस-1, राँची के परेड मैदान में मंगलवार को “पुलिस संस्मरण दिवस परेड” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक सहित पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में देशभर के पुलिस बलों और पारा मिलिट्री फोर्स के उन 191 वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। इनमें झारखंड के आरक्षी सुनील धान भी शामिल थे, जिन्होंने 12 अप्रैल 2025 को चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में शहादत दी थी।

समारोह में वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर झारखंड पुलिस ने संकल्प लिया कि शहीदों के परिवारों के साथ हर कदम पर मजबूती से खड़ी रहेगी और उनके त्याग को सदैव याद रखा जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here