झारखंड में लू का अलर्ट, पारा 44°C के करीब

0
13

झारखंड: झारखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार तेज होती जा रही है और तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई जिलों में पारा 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान, राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया। जबकि, सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इन जिलों में हिट वेव का अलर्ट:

आने वाले पांच दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी झारखंड के जिलों में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, सिमडेगा, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में हिट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। रांची, बोकारो और हजारीबाग में भी तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना रहेगा।

लो प्रेशर के कारण गर्म हवाओं का प्रभाव

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर से दक्षिण तक बनी ट्रफ लाइन यानि लो प्रेशर और बंगाल की खाड़ी की ओर बने सिस्टम के कारण गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है। इसके चलते फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here