झारखंड में ठंड से जारी हो रहा अलर्ट

0
61

मौसम: राज्य में सर्दी का अटैक जारी है। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर को रांची सहित 12 जिलों में शीतहर चलने की संभावना जताई है। इन जिलों में पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, खूंटी, रांची, बोकारो और रामगढ़ शामिल हैं। 25 दिसंबर को सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

12 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे

राज्य के 12 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। इनमें गुमला में 4.0 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में 6.0 डिग्री सेल्सियस, हजारीबाग में 7.2 डिग्री सेल्सियस, पाकुड़ में 7.6 डिग्री सेल्सियस, सिमडेगा में 7.9 डिग्री सेल्सियस, लातेहार में 7.9 डिग्री सेल्सियस, देवघर में 8.1 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज में 8.1 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 8.2 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला में 8.8 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में 9.5 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रांची के आसपास का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, रांची और इसके आसपास के इलाकों में 26 से 29 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, 27 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here