झारखंड में सर्दी का चल रहा अटैक, तापमान में भारी गिरावट

0
49

झारखंड: झारखंड में सर्दी ने डबल अटैक कर दिया है। कई जिलों में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान का भी नीचे गिरा है। पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।

सात जनवरी को राज्य के दक्षिण-पश्चिम और मध्य भाग में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। चाईबासा में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान गुमला में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

छह जिलों में अधिकतम तापमान का पारा नीचे गिरा

छह जिलों में का पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। इसमें रांची, डालटनगंज,लोहरदगा, लातेहार, पाकुड़ और गुमला शामिल है। वहीं, 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। इसमें रांची में न्यूनतम तापमान 7.2, डालटनगंज में 4.6,बोकारो में 6.7, चाईबासा में 7.4,खूंटी में 3.7,लोहरदगा में 3.9, लातेहार में 6.9,सरायकेला में 6.8 और पाकुड़ में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। डालटनगंज में विजिबिलिटी 300 मीटर, रांची में 600 मीटर और देवघर में 700 मीटर रहा।

वहीं, रांची के आसपास के क्षेत्रों में सात जनवरी को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस, आठ जनवरी को अधिकतम 22 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस, नौ जनवरी को अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और 10 जनवरी को अधिकतम 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here