रांची : झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के अंतर्गत चयनित गणित और विज्ञान विषय के सफल व अनुशंसित अभ्यर्थियों की जिला स्तरीय काउंसलिंग आज 8 अगस्त को समाहरणालय भवन रांची में आयोजित की जा रही है। यह काउंसलिंग झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के विज्ञापन संख्या 13/2023 के आधार पर आयोजित की जा रही है। कक्षा 6 से 8 के स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद के लिए कुल 129 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिनकी सूची, जांच-पत्रक, दिशा-निर्देश और शेड्यूल रांची जिला की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchi.nic.in पर उपलब्ध है।

काउंसलिंग शेड्यूल इस प्रकार है:
क्रमांक 1 से 65 तक के अभ्यर्थी:
- विषय: गणित एवं विज्ञान
- समय: पूर्वाह्न 10:30 बजे
- स्थान: समाहरणालय भवन, ब्लॉक-A, कमरा संख्या G-14, G-15
क्रमांक 66 से 129 तक के अभ्यर्थी:
- विषय: गणित एवं विज्ञान
- समय: अपराह्न 02:30 बजे
- स्थान: समाहरणालय भवन, ब्लॉक-A, कमरा संख्या G-14, G-15
सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने मूल शैक्षणिक व प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों की दो-दो स्वप्रमाणित छायाप्रति, भरे हुए जांच-पत्रक और अन्य दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों। दस्तावेज़ दो अलग-अलग फोल्डर में क्रम अनुसार रखने होंगे, जिन पर अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, अनुशंसात्मक क्रमांक, कोटि व विषय स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए।
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार चयनित अभ्यर्थियों को व्हाट्सएप, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भी व्यक्तिगत सूचना भेज दी गई है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
- 83040361604





























