राँची: राँची में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। कुटे स्थित विस्थापित भवन में झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप-2) के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सुबह जब जवान के सहकर्मी उसे बुलाने पहुंचे, तो उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जवान के सहकर्मियों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।






























