iPhone 17 Air: पहली बार एप्पल की हवा में उड़ान

0
251

iPhone 17: टेक प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है! एप्पल इस साल सितंबर में अपनी बहुप्रतीक्षित iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें चार मॉडल शामिल होंगे: iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और एक नया मॉडल—iPhone 17 “Air”।

 

इस बार कंपनी ने “Plus” वेरिएंट को अलविदा कह दिया है, क्योंकि वह यूज़र्स के बीच खास लोकप्रियता नहीं बटोर पाया। उसकी जगह अब “Air” वेरिएंट ने ले ली है, जो एक नया डिज़ाइन और स्लीक फॉर्म फैक्टर लेकर आएगा।

 

संभावित लॉन्च तारीखें और प्री-ऑर्डर डिटेल्स:

8 से 10 सितंबर के बीच अनावरण, 19 को बिक्री शुरू

पिछले वर्षों की परंपरा को देखते हुए, एप्पल इस बार भी सितंबर के दूसरे सप्ताह में लॉन्च कर सकता है। उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च की तारीख 8 से 10 सितंबर के बीच होगी। प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो सकते हैं और रिटेल बिक्री 19 सितंबर से।

 

iPhone 17 सीरीज़ को लेकर अब तक का माहौल बेहद उत्साहजनक है। इसके डिज़ाइन, कैमरा और प्रदर्शन में कई बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here