खड़गपुर – देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी-खड़गपुर में पिछले सात महीनों के भीतर चार छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं के बाद प्रशासन ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। संस्थान ने पहली बार स्टूडेंट हेल्थ डीन के पद का गठन किया है।

इस पद पर प्रो. अरुण चक्रवर्ती को नियुक्त किया गया है, जो महासागर, नदी, वायुमंडल और भूमि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ प्रोफेसर हैं। अब वे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, और भावनात्मक सहयोग से जुड़े सभी मामलों की देखरेख करेंगे। आईआईटी प्रशासन का कहना है कि इस पहल का मकसद छात्रों को समय रहते काउंसलिंग, मार्गदर्शन और मानसिक सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि पढ़ाई और निजी जीवन से जुड़ा तनाव उनकी पढ़ाई या जीवन पर नकारात्मक असर न डाले।

छात्रों के बीच आत्महत्या की घटनाओं को लेकर बीते दिनों संस्थान पर लगातार दबाव था। इस फैसले के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि कैंपस में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और सपोर्ट सिस्टम को मजबूत किया जाएगा, जिससे छात्रों को खुलकर अपनी समस्याएं साझा करने और मदद लेने का माहौल मिल सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here