देवघर,झारखंड: सावन के पवित्र महीने में बाबाधाम जा रहे कांवड़ियों के जत्थे के साथ बड़ा हादसा हो गया। मोहनपुर थाना क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार बस और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें 5 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा सोमवार देर रात हुआ जब श्रद्धालु कांवड़ लेकर देवघर बाबा मंदिर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और प्रशासन ने घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर गहरा शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

सावन में हर साल लाखों कांवड़िए बाबाधाम पहुंचते हैं और इस दौरान प्रशासन की तरफ से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। बावजूद इसके लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और लापरवाही को जिम्मेदार माना जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here