रांची: ED (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा दर्ज शिकायत वाद (कंप्लेन केस) पर रांची सिविल कोर्ट के CJM (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) द्वारा लिए गए संज्ञान को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
गुरुवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने ED को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही अदालत ने ट्रायल कोर्ट को यह निर्देश दिया है कि 12 दिसंबर को होने वाली सुनवाई स्थगित रखी जाए।
हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा, दीपांकर रॉय और अधिवक्ता श्रेय मिश्रा ने बहस की।






























