हेमंत सोरेन ने कहा – “आज मैं शून्य हो गया”

0
176

झारखंड: झारखंड के राजनीति के स्तंभ और आदिवासी समाज की मजबूत आवाज बना रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था अब उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जाहिर किया।

 

हेमंत सोरेन का भावुक संदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्विटर में पोस्ट करते हुए लिखा कि- “आदरणीय गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं, आज मैं शून्य हो गया हूं”। मुख्यमंत्री के इस पोस्ट के साथ पूरे राज्य में शो की लहर दौर और झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उन्हें सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

 

 

आदिवासी आंदोलन के पुरोधा हुआ करते थे

शिबू सुरेन ने झारखंड को अलग राज्य बनाने की लंबी लड़ाई लड़ी थी और आदिवासी अधिकारियों को बुलंद आवाज देने में काफी योगदान दिया था। अब उन्होंने झारखंड आंदोलन को नई दिशा तो दी और कई बार राज्य और केंद्र में मंत्री पद भी संभाल जिसके कारण आज उनका जाना एक युग का अंत माना जा रहा है।

शिव सोरेन के अंत पर राज्य भर में शो की लहर एवं राजकीय सम्मान की मांग की गई है जिससे झारखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों और साथ ही आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कई जगहों पर श्रद्धांजलि सभाओं की तैयारी की जा रही है जिससे राज्य सरकार की ओर से उनके अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान देने की संभावना भी जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here