हेमंत सोरेन को मिली चाचा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति

0
319

झारखंड हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में पूर्व सीएम हेमंत को अपने चाचा राजा राम सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति प्रदान कर दी है. लेकिन उनकी यह यात्रा महज कुछ घंटों की होगी, और इसके साथ ही उन्हे मीडिया से बातचीत करने की अनुमति भी नहीं होगी. बता दें कि अपने बड़े चाचा की मौत के बाद पूर्व सीएम हेमंत की ओर से पीएमएलए कोर्ट से श्राध कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति की मांग की गयी थी, लेकिन पीएमएलए कोर्ट ने यह कहकर याचिका को खारिज कर दिया था कि राजा राम सोरेन श्राध कार्यक्रम को संपन्न करवाने के लिए राजा राम सोरेन के बेटे हैं. खुद हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन हैं, इस हालत में उस कार्यक्रम में उनका शामिल होना अनिवार्य नहीं है, और इस आधार पर उन्हे कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमित नहीं दी जा सकती.लेकिन अब झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन की ओर से दायर प्रोविजनल बेल को खारिज करते हुए श्राध कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति प्रदान कर दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here