कटहल मोड़ में सीमेंट के कारोबारी में गोलियों की गूंज

0
118

राँची: राँची के कटहल मोड़ इलाके में आज अज्ञात अपराधियों ने एक सीमेंट कारोबारी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बाइक सवार दो हमलावरों ने कारोबारी राधेश्याम साहू पर आधा दर्जन से ज्यादा गोलियाँ दागीं और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल राधेश्याम साहू को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

घटना कटहल मोड़ स्थित शांभवी इंटरप्राइजेज नामक छड़ और सीमेंट की दुकान के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राधेश्याम साहू रोज की तरह अपनी दुकान के बाहर खड़े थे, तभी अचानक बाइक से पहुँचे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल की जाँच शुरू कर दी। शुरुआती जाँच में यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here