हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मिले राज्यपाल

0
166

रांची: हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मिलने रांची के दीपाटोली के क्यूरेस्ट अस्पताल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी की सेहत इन दिनों ठीक नहीं है जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

डाक्टरों से लिया जानकारी

राज्यपाल संतोष गंगवार ने वहां मौजूद डॉक्टरों से विमल लकड़ा की हालत व उपचार को लेकर विस्तृत जानकारी लिया। उन्होंने डॉक्टरों को उनकी इलाज में कोई कसर न छोड़ने का निर्देश दिया है और अस्पताल प्रबंधन को हर सम्भव चिकित्सकीय सहयोग सुनिश्चित करने आदेश दिए है।

उनका कहना है कि राज्य के गौरव रहे है विमल लकड़ा, अपने करियर में न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनका हॉकी जगत में योगदान अमूल्य है।

स्वस्थ होने की प्रार्थना

संतोष गंगवार ने हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा की जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है और उनके वर्तमान स्वास्थ को लेकर काफ़ी चित्त जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here